सराईकेला, जून 2 -- सरायकेला।राजनगर थाना क्षेत्र के मुरमूडीह गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे मुरमूडीह माझी टोला में सीताराम मार्डी ने अपनी पत्नी फुलमनी मार्डी की हत्या कर दी। उसने लोहे के रॉड से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जब वह सो रही थी। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य अपने घर पर सो रहे थे। सुबह फुलमनी का शव खटिया पर पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल लाया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.