पलामू, फरवरी 11 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत मुरमा खुर्द के पंचायत भवन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशानुसार वित्तीय साक्षरता सप्ताह कार्यक्रम किया गया। संचालन संस्था अग्रगति के सीएफएल कोऑर्डिनेटर ने झारखंड ग्रामीण बैंक के तत्वावधान में किया। कार्यक्रम में सीएफएल कोऑर्डिनेटर गुरुदेव विश्वकर्मा ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम, केवाईसी-सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम, पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केवाईसी बैंकिंग प्रणाली की एक अनिवार्य प्रक्रिया है। जिसके तहत बैंक एवं वित्तीय संस्थान ग्राहकों की पहचान करता है। प्रशिक्षिका अंजू कुमारी, एसबीआई के शाखा प्रबंधक मृत्युंजय कुमार एवं झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित राय आदि ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुखिया राम बचन राम भी उपस्थित थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.