बोकारो, फरवरी 24 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मुरपा के बासुवाडीह बेहरा टोला में रविवार देर रात जंगली हाथियों के एक झुंड ने एक घर पर हमला कर दिया। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड अचानक राजू महतो के घर के पास पहुंचा और मुख्य दरवाजा व दीवार तोड़ दिया। उस समय घर के अंदर राजू महतो और उनकी पत्नी सो रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवार के लोग पिछले दरवाजे से निकलकर पड़ोसी के घर की छत पर जाकर शरण ली। गनीमत रही कि सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। हाथियों ने घर में रखे चावल और आलू को नुकसान पहुंचाया तथा कुछ सामान भी बर्बाद कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इधर, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए बताया कि तीन हाथियों का एक झुंड नारण से चोरगांवा होते हुए लु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.