नई दिल्ली, मार्च 7 -- भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे वरुण चक्रवर्ती की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि रहस्यमयी स्पिनर विश्व स्तरीय गेंदबाज बनने की राह पर है। चक्रवर्ती ने चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक जो दो मैच खेले हैं उनमें उन्होंने सात विकेट लिए हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में लिए गए पांच विकेट भी शामिल हैं। भारत रविवार को होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगा, जिसमें चक्रवर्ती की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कैरम बॉल और फ्लिपर पर अपने नियंत्रण के कारण वरुण बल्लेबाजों के लिए पहेली बने हुए हैं। विजय ने पीटीआई से कहा, ''मेरा मानना है कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है। वह वनडे और टी20 में विश्व स्तरीय गेंदबाज बनने के करीब है क्योंकि बहुत कम ऐसे गेंदबाज है जो पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.