गुमला, फरवरी 21 -- सिसई। विद्युत शक्ति उपकेंद्र मुरगु में नए पीएचईडी फीडर के स्ट्रक्चरल फाउंडेशन (ब्रेकर व स्विच) की स्थापना कार्य को लेकर 22 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि दिन के 10 बजे से शाम पांच बजे तक मुरगु उपकेंद्र से निकलने वाली तीनों फीडरोंटोल टैक्स, सोंगरा और अलमुंडा की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है तथा कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.