गुमला, जनवरी 7 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड क्षेत्र के मुरगा गांव में मंगलवार रात एक जंगली हाथी ने अचानक गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। हाथी के हमले में दो परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए। हाथी ने घरों में रखे घरेलू सामान, बर्तन और अनाज को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे जंगली हाथी गांव में घुस आया और तोड़ फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान जुएल तोपनो के रसोईघर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं मोनिका आईन्द के मकानों को भी हाथी ने नुकसान पहुंचाया। हमले में मकानों के गेट,दीवार, दरवाजे और खिड़कियां बुरी तरह टूट गईं। घटना के वक्त गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाथी के हमले से वृद्धा मोनिका आईन्द किसी तरह जान बचाने में सफल रही। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते लोग घरों से बाहर नहीं निक...