लखनऊ, दिसम्बर 2 -- विमान यात्रियों के लिए निरस्त और लेट फ्लाइटें मुसीबत खड़ी कर रही हैं। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ान सेवाएं मंगलवार को अधिक प्रभावित हुईं। आठ उड़ानें निरस्त कर दी गईं। 20 से अधिक विमान लेट लतीफी का शिकार हुए। सबसे अधिक अफरातफरी सुबह आठ से 10 बजे के बीच लखनऊ एयरपोर्ट पर देखने को मिली। लखनऊ से दिल्ली जाने वाला एक विमान दो घंटे लेट हो गया। पूर्व सूचना के यात्री एयरपोर्ट पहुंचे तो उनको विमान के लेट होने की जानकारी मिली। कई यात्रियों की दिल्ली में मीटिंग छूट गई। इंडिगो एयरलाइन के विमान 6ई- 2056 को सुबह 7:45 बजे लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था। इस विमान के यात्री सुबह 6:45 बजे से पहले एयरपोर्ट पहुंच गए। एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि अभी विमान लेट है। उनको बताया गया कि विमान 9:50 बजे रवाना होगा। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.