आजमगढ़, सितम्बर 6 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर कस्बा के मोहल्ला पुरा सोफी में शुक्रवार रात बीए प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय अभिषेक चौधरी उर्फ निरहू बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता नगर पालिका मुबाकरपुर में वाहन चालक हैं। शुक्रवार रात अभिषेक अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह देर तक वह नहीं जगा तो उसकी बहन कमरे में गई। उसने देखा कि अभिषेक फंदे से लटका है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतरवाया, लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। पुलिस के साथ फोरेंसिंक टीम ने भी मौके पर जांच की। अभिषेक पांच भाई और एक बहन में सबसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.