रांची, मार्च 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के अलावा मुंबई, ओडिशा के पुरी और कोलकाता में भी नया झारखंड भवन बनाएगी। मुंबई में नए झारखंड भवन निर्माण की प्रक्रिया निविदा के स्तर पर है। पुरी में झारखंड भवन के निर्माण के लिए स्थल मिल चुका है। पुरी वाइल्डलाइफ डिविजन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है। डीपीआर तैयार किया जा रहा है। कोलकाता में नए झारखंड भवन निर्माण के लिए 0.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से अनुरोध किया गया है। भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद के बुधवार को तारांकित प्रश्न के दौरान नई दिल्ली को छोड़कर देश के अन्य महानगरों यथा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में झारखंड भवन नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में बने नए झारखंड भवन शुरू नहीं होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.