चाईबासा, नवम्बर 11 -- चाईबासा, संवाददाता। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश को विफल करते हुए रमेश दास को पिस्तौल और 7 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रमेश चाईबासा के मुफ्फसिल थानांतर्गत गुटुसाईं तुरी टोला का रहने वाला है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने बताया कि 09 नवम्बर की शाम को पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि सरायकेला की ओर से एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर चाईबासा की ओर आ रहा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए मुफ्फसिल थाना से छापामारी दल का गठन कर ग्राम टोन्टो पुलिया के पास सरायकेला की ओर से आ रही वाहनों का सघन जांच शुरू किया। जांच के क्रम में बाइक पर सवार एक व्यक्ति को अवैध देसी लोडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.