पूर्णिया, सितम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ संजीव कुमार के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहा पर स्वास्थ्य जागरूकता स्टॉल लगाया गया। जिसमें शुगर जांच, बीपी जांच एवं हीमोग्लोबिन जांच मुफ्त में की गयी। यह स्टॉल प्रत्येक दिन पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक चौक चौराहे व गांव में लगाया जाएगा। जागरूकता स्टॉल के माध्यम से सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। स्टॉल में डॉक्टर संजीव कुमार की टीम द्वारा सभी का डायबिटिक जांच, बीपी जांच एवं हीमोग्लोबिन जांच की जा रही है। साथ ही साथ उन्हें बताया जा रहा है कि इन बीमारियों से कैसे बचाव किया जा सके। भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश का संयोजक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य रूपी धन के प्रति लोगों को जागरूक करना उनकी प्राथमिकत...