गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- लोनी,संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र के शकलपुरा गांव निवासी बुजुर्ग महिला को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिलाने का लालच देकर स्कूटी सवार ठग ने सोने की चेन और कुंडल ठग लिए। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोनी थाना क्षेत्र के शकलपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय वीरवती शुक्रवार दोपहर घर के दरवाजे पर बैठे थी। इस दौरान एक स्कूटी सवार युवक वहां पहुंचा और घर पर किसी के होने की बात पूछी। इस पर महिला ने बताया कि बेटा हरेंद्र किसी काम से बाहर गया है। युवक ने बताया कि चिरोड़ी गांव में मुफ्त में गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। बेटे हरेंद्र ने उन्हें बुलाया है। युवक की बातों में आकर महिला स्कूटी पर बैठ गई। आरोप है कि गांव से बाहर निकलने पर युवक ने चिरोड़ी रोड पर स्कूटी रोककर महिला से गले में पहनी सोने की चेन और कान के कुंडल उतरवा कर अपने पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.