सिमडेगा, नवम्बर 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के खैरनटोली मोजाहिद मुहल्ला में बुधवार को इस्लाहे मायशरा कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष मो वसीम और सचिव मो अलाउददीन खान ने संयुक्त रुप से बताया कि कांफ्रेंस में मुंबई महाराष्ट्र से मुफ्ती सलमान रजा अजहरी उपस्थित रहेगें। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में बंगलुरु कर्नाटक से मौलाना इलियास कादरी, यूपी के शायर मो अली फैजी, ताहिर रजा, अमजद रजा की उपस्थिति होगी। वहीं मंच संचालन की जिम्मेवारी कोलकाता के कफिल अंबर संभालेगें। आयोजन समिति ने सभी लोगों से इस्लाहे मायशरा कांफ्रेंस में भाग लेने की अपील की है। बताया गया कि कार्यक्रम 26 नवम्बर की रात आठ बजे से शुरु होगा। इधर कांफ्रेंस को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं जगह जगह पर फ्लेक्स भी लगाया गया है...