चाईबासा, अक्टूबर 12 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा चक्रधरपुर मुख्य मार्ग मुफस्सिल थाना के बाइहातु के पास 37 वर्षीय मंगल दास की मनीला बस की चपेट करने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात के लगभग 8:15 बजे मृतक बाइहातु के पास पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही मनीला बस के चपेट में आ गया। इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। वह बाइहातु स्थित एक क्रेशर प्लांट में गार्ड का काम करता था। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। लगभग 3 घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। घटना की सूचना पाते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और जाम कर रहे ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम को हटाया गया। बताया जाता है कि मृतक के परिजनों को क्रिया कर्म के लिए बस मालिक मो,बारीक के द्वारा सहायता के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.