चाईबासा, अप्रैल 4 -- चाईबासा, संवाददाता। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंहपोखरिया गांव निवासी 17 वर्षीय दीनु गोपी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को रात में दीनु गोपी खाना खाने के बाद हर दिन की तरह टहलने के लिए पैदल निकला था। सड़क पार करने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। देर रात होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं मिली। गुरुवार को सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो सड़क पर एक शव पड़ा देखा। इसके बाद घटना की खबर गांव में फैल गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों के साथ उसके परिजन भी आए। शव को देखकर दीनू के रूप में पहचान की गई। इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्ट...