बागेश्वर, अप्रैल 18 -- राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गैरलेख में वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से मुन्नी देवी को अध्यक्ष तथा हीरा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कैलाश गिरी, कैलाश पुरी, गीता देवी, शांति देवी, दुर्गा देवी, ललिता देवी, नंदी देवी, मंजू देवी को सदस्य चुना गया। इस मौके पर कक्षा छह में नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत किया गया और अभिभावकों से अपने पाल्यों पर ध्यान देने को कहा गया। विगत वर्ष मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयनित बालिका हिमानी को सम्मानित किया गया। बालिका की माता ने कहा कि इस खुशी के मौके पर वे बच्चों को विशेष भोज कराएंगे।सभा का संचालन सचिव दीप पांडे ने किया। इस दौरान शिक्षक मोहन सिंह भरणा, पुष्पा देवी, हेमा देवी, ललिता देवी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...