बिजनौर, अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक आकू कार्यकारणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिसमे मुनीष कुमार ब्लॉक अध्यक्ष और वीरेंद्र सिंह महामंत्री मनोनित हुए। साथ ही त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का सफल आयोजन हुआ। गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय रुखड़ियों में आकू ब्लॉक की कार्यकारिणी चुनाव में वरिष्ठ शिक्षक नेता महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, सुभाष सिंह, नगमा खातून एवं अर्चना सिंह चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचन में ब्लॉक अध्यक्ष मुनीश कुमार, ब्लॉक मंत्री वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, भूपेंद्र शर्मा, शमशाद आलम उपाध्यक्ष, पुष्पा रानी महिला उपाध्यक्ष, उषा देवी महिला संयुक्त मंत्री, चंद्रपाल सिंह संयुक्त मंत्री, जितेंद्र मोहन प्रचार मंत्...