नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Asian Paints Share Price: एशियन पेंट्स लिमिटेड के कमजोर नतीजों के बाद उसके शेयरों में आज गिरावट है। आज इसमें 4 पर्सेंट से अधिक की गिरावट है। एशियन पेंट्स को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 1,110 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 23% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 1,448 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सुबह साढ़े 10 बजे के करीब यह 3.65 पर्सेंट नीचे 2268.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक साल में एशियन पेंट्स के शेयर 22 पर्सेंट से अधिक टूट चुके हैं। जबकि, पिछले 6 महीने में इसमें 26.75 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है। इसका 52 हफ्ते का हाई 3394.90 रुपये और लो 2207.80 रुपये है। एशियन पेंट्स का शेयर पिछले 5 दिन में 2.15% चढ़ा है। एशियन पेंट्स का मार्...