पिथौरागढ़, नवम्बर 28 -- मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को केंद्र समन्वयक डॉ.राहुल पाण्डेय ने विद्याशाखा की कार्ययोजना, केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, ऑनलाइन व सरल प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, परीक्षा, पुस्तक लेने की प्रकिया बताई। प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा को सुलभ बनाने में विश्वविद्यालय कार्य कर रहा है। सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को इससे सबसे अधिक लाभ होगा। लक्ष्य केन्द्रित और नियमित अध्ययन से किसी भी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। दीक्षारंभ कार्यक्रम में डॉ.रिफाकत अली, चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ.उदयभान, डॉ. रीतू, डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, डॉ.चेतन चंद्र जोशी, प्रेमा पाण्डेय, हेम चन्द्र द्विवेदी, कार्यालय सहायक गणे...