धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। मुद्रीकरण (निजी हाथों) में जाने वाले देश की पहली कोल वाशरी बीसीसीएल की दुग्दा कोल वाशरी है। कोयला मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने झारखंड के बोकारो में दो मिलियन टन दुग्दा कोल वाशरी का सफलतापूर्वक मुद्रीकरण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत में किसी कोल वाशरी का यह पहला मुद्रीकरण कोयला क्षेत्र के सुधार में एक परिवर्तनकारी कदम है, जो दक्षता, परिसंपत्ति अनुकूलन और ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने को लेकर देश की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। दुग्दा कोल वाशरी के मुद्रीकरण से भारत के ऊर्जा क्षेत्र पर अहम प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। बेहतर कोयला धुलाई क्षमता और बढ़ी हुई लाभकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.