रांची, अक्टूबर 10 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य सड़क स्थित मुड़मा चौक पर शुक्रवार को लोगों को लगातार तीसरे दिन भी भारी जाम का सामना करना पड़ा। यह जाम मुड़मा जतरा (मेले) में जुटी अत्यधिक भीड़ के कारण सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक जाम लगा रहा। वहीं जाम लगने के बावजूद जतरा समिति या प्रशासन ने लंबे समय तक इस पर ध्यान नहीं दिया। दोपहर दो बजे एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। सूचना मिलने पर, थाना प्रभारी राहुल अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को ठीक करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अगले दिन से जतरा में लगी दुकानों को हटवा देंगे। यह समस्या पिछले साल भी आई थी, जब जतरा के बाद भी कई दिनों तक मुख्य सड़क पर जाम लगा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.