बस्ती, जनवरी 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। सदर विकासखंड के मुड़कट्टी व्यायामशाला में दंगल हुई। दंगल में कई प्रदेशों के पहलवानों की भागीदारी रही। मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दूधराम, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह और आयोजक श्रीकांत तिवारी मथुरा बाबा ने पहलवानों से हाथ मिलवा कर दंगल शुरू कराया। उद्घाटन दंगल में अयोध्या धाम से आए बाबा रवि शंकर व झारखंड से कालीघटा के बीच हुई। जिसमें बाबा रवि शंकर ने कालीघटा को पटखनी दी। पंजाब के पहलवान समवीर ने महाराष्ट्र के पहलवान अब्दुल को हराया। बस्ती के राजा पहलवान व पंजाब के गौरव पहलवान पर जीत हासिल किया। पंजाब के गौरव पहलवान व दिल्ली के रॉकी पहलवान के बीच हुई दंगल में गौरव विजेता रहे। दंगल प्रतियोगिता की सुरक्षा में लालगंज पुलिस तैनात रही। आयोजकों ने थाना प्रभारी संजय कुमार व चौकी इंचार्ज अ...