सोनभद्र, फरवरी 22 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने रविवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद की है। सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी सूरज कुमार निवासी घिवही थाना विंढमगंज, गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना दुद्धी पुलिस ने अमवार तिराहा पर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो ग्राम खजुरी के पास रेलवे...