उन्नाव, जनवरी 6 -- उन्नाव। महिला व बच्चों पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपित सोमवार रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गए। एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। यह कार्रवाई अजगैन, स्वॉट और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने की। बता दें कि अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मढ़ी गांव निवासी रजनीश पुत्र कालिका ने शनिवार को पुलिस में तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला, बेटा रितिक व बेटी रितिका के संग गांव के सामने मार्ग पर बकरी चरा रही थी। तभी बाइक सवार तीन अज्ञात युवक आए और बकरी हटाने को लेकर पत्नी, बेटा व बेटी के साथ गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। इससे उसकी पत्नी व बच्चे जख्मी हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपित बाइक सवार की तलाश शुरू की। सोमवार रात अजगैन पुलिस टीम ने ऊसरा मोड़ अजगैन मोहान मार्ग पर चेकिंग ...