झांसी, फरवरी 2 -- पुलिस का अभियान के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी कड़ी में स्वॉट टीम व बरुआसागर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर वांछित लुटेरों को धर-दबोचा। उनके पास से लूटी गई कार, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। बरुआसागर थाना क्षेत्र में 14 जनवरी को एक व्यक्ति से बदमाश लिफ्ट लेकर कार में बैठे थे। बाद में उसे लूट ले गए थे। जिसका मामला भी दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में प्रभारी स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ बरुआसागर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, चौकी प्रभारी धमना अंकित पवार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, रवि शर्मा, विशेषपाल सिंह, दीपक कुमार, नीरज, शिव सिंह, बुद्धसेन, कुलदीप गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम अंजनी माता मंदिर के पास जंगल क्षेत्र में पहुंच...