झांसी, जनवरी 13 -- कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की वारदात से परदा उठाया है। मोतीकटरा-निपान सड़क से मुठभेड़ में दो शातिरों को धर-दबोचा। उनके पास से चोरी का टै्रक्टर, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस की गोली से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीती 9 जनवरी को निमगहना निवासी विजय कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्जकराई थी कि 8 जनवरी की रात उनके मकान के बाहर खड़ा ट्रैक्टर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम निपान-मोती कटरा सड़क पर पहुंची। तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभाला और काउंटर अटैक किया। इसी बीच आरोपी नाले में कूद गए। देवेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार सुबह बदमाशों की सूचना पर पुलिस पहुंची। टै्रक्टर से बदमाश आते दिखे...