संतकबीरनगर, जून 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अजगईबा घाट पर शुक्रवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म के एक 25 हजार के इनामी आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी ने अस्पताल पहुंच कर घायल आरोपी से पूछताछ की। इधर सूचना पर एएसपी सुशील कुमार सिंह,सीओ सदर अजय सिंह फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाया। एसपी संदीप कुमार मीना ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की रहने वाली 08 वर्षीय बालिका को पड़ोस का आरोपी अबरार अहमद टाफी का लालच देकर अपने घर में बुलाकर छेड़खानी करता था। 06 जून की देर शाम पीड़ित परिजन...