कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- करारी थाना पुलिस ने मंगलवार की रात स्वाट टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाश को जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगी है। इस दौरान की गई घेराबंदी में बदमाश का एक अन्य साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लिखापढ़ी के बाद बुधवार को दोनों का चालान किया जाएगा। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर गांव निवासी कुलदीप पुत्र किशन लाल और मिथुन पुत्र वीरेंद्र शातिर अपराधी हैं। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन्होंने अपना एक गिरोह बना रखा है। इनके गैंग में कई अन्य बदमाश भी शामिल हैं। बदमाश कुलदीप और मिथुन समेत अन्य के खिलाफ 24 नवंबर को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.