आगरा, अक्टूबर 22 -- आगरा में रुनकता (सिकंदरा) के व्यापारी मोहल्ले में दीपावली पर दिनदहाड़े महिला की हत्या करने वाला मंगलवार की रात मुठभेड़ में पकड़ा गया। हत्यारोपी के पैर में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वह हत्या के इरादे से ही महिला के घर गया था। पड़ोसी इमरान ने चाकू से 70 साल की फिरदौस के पेट पर प्रहार किया था। उसके बाद चाकू से गला काट दिया था। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडीक ने बताया कि पुलिस हत्यारेापी की तलाश में जुटी थी। हत्यारोपी घटना के बाद परिवार सहित फरार हो गया था। खड़बाई-बिचपुरी मार्ग पर पुलिस ने हत्यारोपी को घेरा। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस के ऊपर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायर किया। एक गोली हत्यारेापी के पैर में लगी है। हत्यारोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.