संतकबीरनगर, जुलाई 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के अकोलही बाग के पास बुधवार भोर में पुलिस और अंतरजनदीय वाहन चोर गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों के बाएं पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भाग रहे गैंग के कुल पांच गुर्गों को दबोच लिया। मौके से पुलिस टीम ने दो तमंचा, खोखा, कारतूस और चोरी की बोलेरो व पिकअप में लदी 07 बकरियों को बरामद किया। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए सीएचसी मेंहदावल में भर्ती करा दिया है। एसपी संदीप कुमार मीना के मुताबिक सूचना के आधार पर एसओ बेलहर श्याम मोहन, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय और एसओजी की संयुक्त टीम ने बेलहर क्षेत्र के अकोलही के पास बुधवार को सुबह करीब 4:20 बजे वाहनों की चेकिंग शुरू किया। उसी दौरान गुज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.