मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुठभेड़ में मारे गए एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना पप्पू सहनी की जब्त पिस्टल, मौके से मिले खोखे और एएसआई के शरीर से निकाली गई गोली की पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी। उसकी पिस्टल को पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। दूसरी ओर बेला के थानेदार की पिस्टल की भी जांच कराई जाएगी। पप्पू की पिस्टल से चली गोली से बेला थाना के एएसआई विकास कुमार सिंह को गोली लगी थी। बैरिया स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना ले जाया गया है। उनका परिवार पटना में ही रहता है। इलाज में होने वाला खर्च सरकारी स्तर पर वहन किया जाएगा। बेला रोड में पीएंड मोड़ के पास शिव साईं मंदिर के निकट गिरफ्तारी से बचने के लिए पप्पू सहनी ने एएसआई विकास कुमार सिंह पर गोली चलाई थी। गोली विकास के पेट में लगी थी। इस घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.