फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- फ़िरोज़ाबाद। थाना एका पुलिस ने 4 शातिर चोरों को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया है। जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े अभियुक्तों से असलाह व चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस को अभियुक्तों के बारे में पता चला था। पुलिस की बदमाशों से गोपालपुर के समीप मुठभेड़ हुई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार थाना एका पुलिस बल के साथ वहा पर चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक ईको गाडी आती हुए दिखायी दी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अर्जुन के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने अर्जुन सहित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। ...