मुरादाबाद, मई 31 -- भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस की गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से गोकशी का आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ भोजपुर शरद मलिक की टीम शुक्रवार देर रात गश्त पर थी। उसी दौरान सिरसवा गौड़ क्षेत्र में रानी नागल मिल के पीछे एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखा। पुलिस को देख वह वहां से भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो युवक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया। पुलिस टीम पास पहुंची तो घायल हुए बदमाश की पहचान मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर निवासी गोकशी के आरोपी हसन के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया। एसपी देहात के अनुसार आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.