कन्नौज, अक्टूबर 28 -- तालग्राम, संवाददाता। दो सप्ताह से लापता रही इंटरमीडिएट की छात्रा की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मंगलवार सुबह ताहपुर-अमोलर मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की। जिस पर जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि आरोपी इमरान के पास से एक तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिसमें छात्रा की वायरल हुई तस्वीरें पाई गईं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और फोटो सोशल मीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.