मुरादाबाद, मार्च 25 -- कटघर थाना क्षेत्र में सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार गोकशी के दो आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार दोपहर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। दोनों के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मौके से फरार होने वाले तीन और आरोपियों के नाम का भी खुलासा कर दिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सोमवार रात करीब 8:45 बजे कटघर थाना क्षेत्र के गोट और मूंढापांडे के सक्टूनगला की सीमा पर कटघर थाना पुलिस की दो बाइकों पर सवार पांच युवकों से मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक बाइक पर सवार मूंढापांडे के करनपुर निवासी दो बदमाश नावेद और अरवर अली पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर गए थे। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग गए थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.