प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रेलवे स्टेशन से शनिवार आधीरात ई-रिक्शा बुक कराने के बाद दिलीपपुर इलाके में चालक को लूटने के दो आरोपी रविवार रात मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके पास से पुलिस ने तमंचा और ई रिक्शा की बैट्री बरामद करने के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर जेल रोड निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा से चार लोगों ने ई-रिक्शा बुक किया। उसे ले जाकर दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रामपुर आधारगंज के समीप मारपीट की। जेब में रखे 700 रुपए, मोबाइल और ई-रिक्शा की बैट्री खोलकर फरार हो गए। मामले में चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह टीम के साथ आरोपियों को सीसीटीवी से चिन्हित कर उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार रात चौहरजन पुल के पास जंगल में दोनों के मौजूद होने की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.