बेगुसराय, जनवरी 2 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेघड़ा प्रखंड के नोनपुर गांव में दयानंद मालाकार की हुई हत्या को भाकपा (माले) ने सुनियोजित फर्जी मुठभेड़ करार दिया है। पार्टी की ओर से गठित पांच सदस्यीय जांच दल में पार्टी नेता नवल किशोर सिंह, चंद्रदेव वर्मा, बैजू सिंह, सुजीत सिंह कुशवाहा और सोनू फर्नाज शामिल थे। टीम ने गांव पहुंचकर घटनास्थल और ग्रामीणों से बातचीत कर तथ्यों की गहन जांच-पड़ताल की। जांच में सामने आया कि दयानंद मालाकार अपने आवास पर अलाव ताप रहे थे। तभी एसटीएफ ने दल-बल के साथ उनके घर को घेर लिया। चार पुलिसकर्मियों ने घर में प्रवेश कर उन्हें पकड़ लिया और कपड़े उतरवाकर निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां दस्ताने पहनकर पहले सिर में और फिर छाती में चार गोलियां मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस बल ने निर्माणाधीन मकान...