गाजीपुर, मार्च 20 -- गाजीपुर (पतार)। करीमुद्दीनपुर व बरेसर पुलिस ने संयुक्त रूप से करीमुद्दीनपुर थाने के पच्चीस हजार के इनामी महावीर यादव को बरेसर थाना क्षेत्र के माटा गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश को पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि करीमुद्दीनपुर एसएचओ हमराहियों सहित कामुपुर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कामुपुर अंडरपास के समीप एक वाहन तेजी से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोका तो वह तेजी से भागने लगा। संदिग्ध व्यक्ति को भागता हुआ देख एसएचओ करीमुद्दीनपुर वीरेंद्र कुमार ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए उसका पीछा किया। सूचना मिलते ही बरेसर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने टीम के साथ माटा गांव के पास संदिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.