सहारनपुर, मार्च 31 -- सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घेराबंदी होने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने आवारा पशुओं को पकड़कर कटान कर मांस बेचना स्वीकार किया है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना कुतुबशेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबनी वाला कब्रिस्तान के पास आरोपियों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायर किया और भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी शाहजेब उर्फ कालू निवासी पुरानी मंडी खाकरोबान कोतवाली मंडी, महताब पुत्र यासीन निवासी ग्राम सगरथल थाना सरसावा, कासिफ पुत्र शेरू निवासी मानकमऊ थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। आरोपियों पास से एक तमंचा, एक कारतूस, दो छूरी, एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.