पटना, जनवरी 2 -- खगौल थाना क्षेत्र के लख पर शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद डकैती, लूट और 20 से ज्यादा हत्या का आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित मैनेजर राय स्कूटी से जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे रुकने को कहा, लेकिन कुख्यात ने पुलिस पर गोलियां चली दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से दो-दो गोलियां चलीं। पुलिस की एक गोली बदमाश के घुटने में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसका एम्स में इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। वह पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद से रंगदारी मांगने और खगौल में डॉक्टर की हत्या में भी शामिल था। पुलिस ने घटना स्थल से एक पिस्टल, दो कारतूस, दो खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि मूल रूप से दीदारगंज थाना के बिचवा टोला निवासी मैनेजर राय पटना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.