बरेली, जनवरी 27 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार लुटेरे को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में लगी लगने के चलते पुलिस ने उपचार कराकर जेल भेज दिया है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि 19 जनवरी और 24 जनवरी को बाइक सवार बदमाश स्कूटी सवार दो महिलाओं के कुंडल छीनकर फरार हो गया था। जांच के दौरान सामने आया कि इस वारदात को कैंट में बालाजी धाम गौशाला गली निवासी बदमाश दिव्यांश वर्मा उर्फ अंकित ने अंजाम दिया है। कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। इसी बीच सोमवार रात करीब सवा 11 बजे चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह बाइक लेकर रेलवे कॉलोनी के जंगल में घुस गया। वहां आगे जाकर उसकी बाइक फिसल कर गिर गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। मगर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह पैर में ...