प्रयागराज, दिसम्बर 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। व्यापार संघ व एचके जायसवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में सालिगराम जायसवाल की पुण्यतिथि पर रविवार को मुट्ठीगंज में श्रद्धांजलि गोष्ठी हुई। गोष्ठी का संचालन लाल वीरेंद्र शर्मा ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने मुट्ठीगंज का नाम सालिगराम जायसवाल नगर किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही की आवश्यकता जताई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी, पूर्व राज्य मंत्री उत्पल राय, अमित लाल सोनकर, अभिषेक जायसवाल, दिवाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.