पटना, नवम्बर 14 -- बिहार चुनाव में एनडीए की आंधी में कई दिग्गजों के सपने टूट गए हैं। तेजस्वी यादव की आरजेडी और प्रशांत किशोर की जनसुराज के साथ ही एक और चर्चित नाम पुष्पम प्रिया भी कोई जादू नहीं दिखा सकीं। द प्लूरल्स पार्टी किसी भी सीट पर खाता नहीं खोल सकी। वहीं, खुद पुष्पम प्रिया अपनी सीट पर 8वें स्थान पर रहीं। करारी हार के बाद उन्होंने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि उन्हें उनकी मां और घर के अन्य लोगों के वोट भी नहीं मिले हैं। दरभंगा सीट पर लड़ीं पुष्पम प्रिया को महज 1403 वोट मिले। यहां से एक बार फिर भाजपा के संजय सरावगी ने जीत हासिल की है। नतीजे घोषित होने के बाद पुष्पम प्रिया ने एक्स पर कहा कि उनके मुहल्ले और रिश्तेदारों तक के वोट उनके खाते में ट्रांसफर नहीं हुए। पुष्पम प्रिया ने कहा कि उनके गिने हुए हजारों वोट उन्हें नहीं मिले। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.