लंदन, जून 20 -- पीएचडी के एक छात्र को दर्जनों महिलाओं से रेप करने और रेप का वीडियो बनाने की जुर्म में कम से कम 24 साल की सजा सुनाई गई है। इस रेप कांड ने मानवता को शर्मसार कर दिया था। यह घटना ब्रिटेन के इतिहास में सबसे खतरनाक मानी जाती है। चीनी नागरिक झेनहाओ झोउ वर्षों से महिलाओं के रेप कर रहा था। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, झोउ ने दर्जनों महिलाओं को नशीला पदार्थ देकर उनका बलात्कार किया और उस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। झोउ की उम्र महज 28 साल की है। वह यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पीएचडी का छात्र था। वह महिलाओं को पढ़ाई या ड्रिंक के बहाने अपने फ्लैट में बुलाता था। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनके साथ बलात्कार करता और गुप्त कैमरों से उसकी रिकॉर्डिंग करता था। मार्च में उसे लंदन में तीन और चीन में सात महिलाओं के बलात्कार का दोषी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.