जम्मू, जनवरी 20 -- नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कश्मीरी पंडितों से अपने घर कश्मीर घाटी लौटने का आह्वान किया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित घाटी में स्थायी रूप से बसने के लिए लौटेंगे, क्योंकि अधिकांश लोग अब देश के अन्य हिस्सों में बस चुके हैं। जम्मू में पार्टी के दो दिवसीय कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा- वे तो पर्यटक की तरह आएंगे। मुझे नहीं लगता कि वे रहने के लिए आएंगे। उन्होंने इसके पीछे कारण गिनाते हुए कहा कि कई कश्मीरी पंडित अब बुजुर्ग हो चुके हैं, इलाज करा रहे हैं, जबकि उनके बच्चे स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं और उनकी जिंदगी घाटी से बाहर व्यवस्थित हो चुकी है।कौन रोक र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.