नई दिल्ली, अगस्त 23 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उन पर हुए हमले के बाद आज एक वीडियो जारी कर कहा है कि मुझे तूफानों से जूझने की आदत है और मैं किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं। रेखा गुप्ता पर बुधवार को सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था। सीएम ने एक पुराना किस्सा याद करते हुए कहा, ''जब मैं डूसू प्रेसिडेंट थी तो हम लोग एक प्रदर्शन कर रहे थे। मॉरिस नगर चौक पर हमने कुछ पुतले जलाए। मैं प्रेसिडेंट थी तो तिल्ली मुझे ही लगानी थी तो क्या किया किसी समझदार व्यक्ति ने उसे मिट्टी का तेल तो मिला नहीं, उसने पेट्रोल लाकर डाल दिया। मैंने जैसे ही तिल्ली जलाई जोरदार आग जल गई और मेरा चेहरा भी जल गया। लगभग पूरा एक डेढ़ महीना मुझे उसे फेस करना पड़ा। उस वक्त मैं कॉलेज की स्टूडेंट थी, यूनिवर्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.