इंदौर, अक्टूबर 12 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। एरोड्रम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला ने मंदिर के पुजारी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया आरोपी पंडित के रसूखदारों से करीबी संबंध होने के कारण पुलिस ने तीन महीने टालमटोली की। कई बार एरोड्रम थाने, एसीपी ऑफिस के चक्कर लगाए। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी को शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोप है कि पंडित ने महिला को शादी का झांसा देकर 15 साल तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार एरोड्रम पुलिस ने 48 वर्षीय विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के पु...