महाराजगंज, अगस्त 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुजुरी व्यायामशाला की देखरेख में वहां लगने वाली साप्ताहिक बाजार के स्थान पर दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुजुरी के नीरज ने मऊ के पहलवान अभिजीत को आसमान दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल को काफी संख्या में मौजूद लोगों ने कुश्ती का आनंद लिया। दंगल में मुजुरी के आकाश ने मेंहदावल के अवनीश को पटखनी दी। मुजुरी के अंकित व मेंहदावल के तांसू, मुजुरी के चंद्रमणि व खजनी के वेद यादव, रिखई के पाथर व चौरी चौरा के गोविन्द दिल्ली के जानी व गोरखपुर के बलराम पहलवान की कुश्ती बराबर में छूटी। दंगल के रेफरी भोला चौहान रहे, संचालन केशव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.