गुड़गांव, मार्च 9 -- फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर में सड़क हादसे में घायल एक युवक की फरीदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-23 निवासी 38 वर्षीय रविन्द्र के रूप मे हुई है। वह शुक्रवार तड़के अपने दोस्त के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर बाइक से फरीदाबाद लौट रहा था। हादसे में मुकदमा मुजफ्फर नगर में ही दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार मृतक दो भाई है। उसकी शादी करीब 11 साल पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। महा शिवरात्रि के चलते गुरुवार को दिल्ली के ओखला निवासी संजय नामक एक दोस्त के साथ बाइक से हरिद्वार गया था। वहां से गंगाजल लेकन शुक्रवार तड़के लौट रहा था। मुजफ्फर नगर में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर सवार रविन्द्र और संजय दोनों घायल हो गए। दोनों को नजद...