मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास की अंतिम बाधा के भी जल्द समाप्त होने उम्मीद है। करीब डेढ़ दशक पुरानी इस योजना को पूरा करने के लिए कपरपुरा के पास बनाए जाने वाले रेल ओवरब्रिज के लिए गर्डर ढलाई का काम अंतिम चरण में है। हालांकि, काम की गति को देखते हुए एक बार फिर निर्धारित समय सीमा के भीतर इसके पूरा होने पर संशय है। वहीं, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी इसे समय पर पूरा करने का दावा कर रहे हैं। पटना एनएचएआई के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि गर्डर ढलाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। इनकी लांचिंग के लिए रेलवे अधिकारियों से ब्लॉक का समय मांगा गया है। अगले सप्ताह ब्लॉक मिल जाने की उम्मीद है। ब्लॉक मिलते ही माह के अंत तक गर्डर लांचिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.